2022 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी सपा 


2022 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी सपा 
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। सरकार नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोधी लोगों के पोस्टर लगाकर गैरकानूनी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां पर फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं। भाजपा नेतृत्व की नींद हराम हो गई है, उन्हें लग रहा है कि अब किस मुंह से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएंगे?सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम अपने काम और विकास के नाम पर जनता से समर्थन मांगेंगे। वर्ष 2022 का चुनाव हम साइकिल चलाकर सच्चाई और इमानदारी से जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि सपा 351 सीटों के प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

प्रेस विज्ञप्ति व विज्ञापन के लिये ,हमें ईमेल करे editordharasakshi@gmail.com