कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुनीता सिंह चौहान का में निधन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुनीता सिंह चौहान का में निधन
धरा साक्षी  संवाददाता लखनऊ 
शहर के सिविल लाइंस निवासी पूर्व शिक्षामंत्री सुनीता सिंह चौहान का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके पति स्व. श्रीकांत सिंह चौहान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
भूदान आंदोलन में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी। सुनीता सिंह 1955 में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सचिव बनीं। 1957 में वह पहली बार सलोन विधानसभा से विधायक बनीं। 1962 में वह एमएलसी बनीं। इस दौरान वह विधान परिषद में सचेतक रहीं। फिर 1974 में वह सदर से विधायक चुनीं गईं। 1977 और फिर 1980 में सरेनी विधानसभा की जनता ने उन्हें विधायक बनाया। तब मुख्यमंत्री एनडी तिवारी थे। उन्होंने 1982 में सुनीता को शिक्षामंत्री बनाया। वह 1984 तक इस पद पर रहीं। फीरोज गांधी पॉलीटेक्निक की वह फाउंडर मेंबर रहीं और समित की अध्यक्ष बनीं। वह पिछले कुछ दिनों से लीवर और किडनी में इंफेक्शन के चलते बीमार रह रही थी। तीन मार्च को उन्हें सहारा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां 91 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

प्रेस विज्ञप्ति व विज्ञापन के लिये ,हमें ईमेल करे editordharasakshi@gmail.com