कोनिका कपूर के बचाव में उतरी सोनम
बॉलीवुड -हाल ही में सोनम कपूर कोरोना से पीड़ित कनिका कपूर के बचाव में उतरी थीं। इसके बाद लोगों ने उनसे तीखे प्रश्न पूछे थे।फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कनिका कपूर का बचाव करते हुए कहा है कि जिस दिन वह लंदन से वापस आई थी, उस दिन भारत होली खेलने में व्यस्त था।सोनम कपूर द्वारा कनिका कपूर का बचाव करने पर नेटिज़ेंस ने उनसे प्रश्न पूछा है कि विदेश से आने के बाद कनिका ने एहतियात बरतना महत्वपूर्ण क्यों नहीं समझा।कोरोनोवायरस महामारी के चपेट में आने के बाद गायिका कनिका कपूर की जमकर आलोचना की जा रही हैं। खुद सोनम कपूर पिछले हफ्ते लंदन से लौटने के बाद आइसोलेशन में है।
Post a Comment