Pocso एक्ट में बंद कैदी ने फांसी लगायी
लखनऊ संवाददाता
राजधानी लखनऊ में जिला कारागार गोसाईगंज जेल में बंद कैदी युवक ने आत्महत्या कर ली। कैदी नाबालिग लड़की को भगाने और यौन शोषण के आरोप में जेल में निरूद्ध था। मंगलवार सुबह उसने बैरक में फांसी लगा ली। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय के मुताबिक छह मई को पीजीआइ थाने की पुलिस नई बस्ती 594ग/145 नीलमथा कैंट निवासी अमन कुमार को गिरफ़तार कर लाई थी। अमन पर एक किशोरी को भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोप था। नाश्ता अमन ने मंगलवार को कारागार में नास्ता किया। इसकेे बाद सुबह करीब 10 बजे वह शौचालय में चला गया, जहां उसने चादर व रोशनदान के सहारे फांसी लगा ली। जेल प्रशासन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद इंस्पेक्टर गोसाईगंज धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा व नायब तहसीलदार मोहनलालगंज पूर्णिमा सिंह मौके पर पहुंचे और पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि अमन ने सुबह नाश्ता और खाना लिया था। बंदी ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे मेंं पता नहीं चल सका है। पुुलिस परिवारजन से संपर्क कर मामलेे की छानबीन कर रही है।
Post a Comment