उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइन जारी ,पढ़िए क्या खुलेगा क्या नहीं 

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइन जारी ,पढ़िए क्या खुलेगा क्या नहीं 
लखनऊ संवाददाता  उत्तर प्रदेश के लिए मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश की गाइडलाइन को केंद्र की दिशा निर्देश के हिसाब से बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 30 जून लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्टोरेंट आदि 8 जून से खुलेंगे। उत्तर प्रदेश में सभी बाज़ार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुपर मार्केट खोलने की अनुमति दी गई है। ग्रामीण इलाको में भी अब बाजार खुलेंगे 
जानिये लॉकडाउन 5.0 की ख़ास बाते 
यूपी में बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे।
थोक सब्जी मंडी सुबह 6 बजे से 9 बजे तक खुलेंगी। 
सैलून और पार्लर खोलने की भी अनुमित दे दी गई है। 
बसों को प्रदेश के अंदर चलने की अनुमति दी गई है, लेकिन बसों में हर यात्री के लिए फेस मास्क जरूरी होगा, यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी। बसों को सैनिटाइज भी करना होगा। 
फल सब्जी मंडी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 12 घंटे के लिए खोली जाएंगी
सभी सरकारी कार्यालयों के लिए अब आदेश यह हैं कि अब 100 प्रतिशत अटेंडेंस होंगी
सरकारी कार्यालय तीन पालियों में  खुलेंगे, पहली पाली सुबह 9 से 5 बजे की होगी, दूसरी पाली 10 से 6 बजे की होगी, तीसरी पाली 11 से 7 बजे की होगी। 
पार्क सुबह और शाम 5 बजे से 8 बजे तक खोले जाएंगे। 
खेल परिसर और स्टेडियम बिना दर्शकों के खोलने की अनुमति होगी। 
दो पहिया वाहन पर मास्क लगाकर 2 लोग सवारी कर सकते हैं।


 


Post a Comment

Previous Post Next Post

प्रेस विज्ञप्ति व विज्ञापन के लिये ,हमें ईमेल करे editordharasakshi@gmail.com