महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने जून 2020 के दौरान भारत में 35,844 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की ,12% की वृद्धि

महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने जून 2020 के दौरान भारत में 35,844 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की ,12% की वृद्धि
मुंबई, 1 जुलाई, 2020: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस), 19.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाली महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा, ने आज जून 2020 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री संख्या की घोषणा की।
जून 2020 में घरेलू बिक्री 35,844 यूनिट्स की हुई, जबकि जून 2019 के दौरान ये संख्या 31,879 थी।
 जून 2020 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 36,544 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि के लिए ये 33,094 यूनिट्स थी।
 इस महीने के लिए निर्यात 700 यूनिट्स रहा।
प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, हेमंत सिक्का, प्रेसीडेंट- कृषि उपकरण क्षेत्र, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा, “हमने जून 2020 के दौरान घरेलू बाजार में 35,844 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 12% अधिक है। यह हमारी अब तक की दूसरी सबसे अधिक बिक्री है। दक्षिण पश्चिम मानसून के समय पर आगमन और रिकॉर्ड रबी फसल,  कृषि पहल के लिए सरकारी समर्थन और खरीफ फसल की बुवाई में बहुत अच्छी प्रगति के कारण किसानों में सकारात्मक भावनाएं पैदा हुई हैं। ग्रामीण बाजारों में बेहतर नकदी प्रवाह के साथ इन अंतर्निहित कारकों ने जून के दौरान ट्रैक्टर की मांग को बढ़ाने में मदद की है। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी यह मांग बनी रहेगी। निर्यात बाजार में, हमने 700 ट्रैक्टर बेचे हैं।”













































































 


                   कृषि उपकरण क्षेत्र (एफडी + एसडी + ग्रोमैक्स)


 

जून



संचयी जून



 



एफ20



एफ21



%बदलाव



एफ20



एफ21



%बदलाव



 



 



 



 



 



 



 



घरेलू



31879



35844



12%



82913



64577



-22%



 



 



 



 



 



 



 



निर्यात



1215



700



-42%



3437



1080



-69%



 



 



 



 



 



 



 



कुल



33094



36544



10%



86350



65657



-24%



Shailesh Kasbe


Post a Comment

Previous Post Next Post

प्रेस विज्ञप्ति व विज्ञापन के लिये ,हमें ईमेल करे editordharasakshi@gmail.com