12 जुलाई का इतिहास


पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में 1096 को क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को 1290 में बाहर निकाला गया।
लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को 1346 में रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने 1543 में छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर 1673 में हस्ताक्षर हुए।
शिवाजी ने 1674 में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
विलियम ऑफ आॅरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने 1690 में रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना 1960 में हुई।
अलकनंदा नदी में 1970 को आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
आज ही के दिन 1973 में अमेरिका के नेशनल पर्सनेल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर 1989 को खोला गया।
रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1990 में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
जापान में 1993 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।
फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 1994 में 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
1.7 अरब लोगों ने 1998 में फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा।
रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म 100 ईसा पूर्व में हुआ।
हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म 1895 को हुआ था।
हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक बिमल राय का जन्म 1909 को हुआ था।
क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का 1965 को जन्म हुआ।
लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का दिल्ली में निधन 1489 में हुआ।
प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन 1982 को हुआ था।
हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन 1999 को हुआ था।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post

प्रेस विज्ञप्ति व विज्ञापन के लिये ,हमें ईमेल करे editordharasakshi@gmail.com