13 जुलाई का इतिहास

 


ऑटोमन सेना ने 1534 में उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
अलेक्सेई रोमानोव 1645 में अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद 1771 को समाप्त हुई।
कैप्टन जेम्स कुक ने 1772 में दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।
राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने 1803 में पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया
हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने 1832 में मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
न्यूयार्क में 1863 को सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
बर्लिन कांग्रेस ने 1878 में यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।
बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना 1879 में हुई।
रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 1882 में 200 लोगों की मौत हो गई।
स्कॉटलैंड में 1887 को दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
उद्योगपति तुलसी प्रसाद खेतान का जन्म 1913 में हुआ था।
डेनमार्की राजनितिज्ञ ऐंकर ज़ॉरजेंसन का जन्म 1922 में हुआ।
हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का जन्म 1932 में हुआ था।
आठवीं लोकसभा की सदस्य टी. कल्पना देवी का जन्म 1941 में हुआ था।
हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार सुनीता जैन का जन्म 1941 में हुआ था।
उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन 1995 में हुआ था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

प्रेस विज्ञप्ति व विज्ञापन के लिये ,हमें ईमेल करे editordharasakshi@gmail.com