- फ्रांस में 1582 में फूल्स डे की शुरूआत।
- पोप चार्ल्स IX ने 1582 में पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।
- जापान में 1793 में ‘उनसेन’ नाम का ज्वालामुखी फटने के वजह से तक़रीबन 53000 लोगों की मौत।
- कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल 1839 में शुरू किया गया था।
- कोलकाता में बनी संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए 1878 में खोला गया।
- फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच 1891 में दूरभाष संपर्क शुरू हुआ।
- सन 1912 में दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया।
- अडोल्फ़ हिटलर को 1924 में बीयर हॉल क्रान्ति में भाग लेने के लिए 5 साल कैद की सजा सुनाई गई। लेकिन वह केवल 9 महिने तक जेल में रहे।
- सन 1930 में देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई।
- पाकिस्तान कराची में 1933 में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई।
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल 1935 से काम करना शुरू किया। इसके लिए अंग्रेजों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 कानून बनाया था।
- ओडिशा को बिहार से अलग करके 1936 में एक नया राज्य बनाया गया।
- भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन 1969 में महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ।
- भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए 1973 में ‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया।
- दूरदर्शन को रेडियो से अलग कर के 1976 में दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
- स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर 1 अप्रैल 1976 को एप्पल कंपनी की स्थापना की थी।
- ईरान 1979 में मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ।
- आठवीं पंचवर्षीय योजना 1992 में प्रारंभ हुई।
- 1997 में मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
- नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को 2001 में कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया।
Post a Comment