आज का पंचांग - 21 जून 2024

 

21 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी है और यह शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि शुक्रवार सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। 21 जून को शाम 6 बजकर 42 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही, शुक्रवार शाम 6 बजकर 19 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा, 21 जून को व्रतादि की पूर्णिमा है। इस दिन विश्व योग दिवस भी मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

21 जून 2024 का शुभ मुहूर्त:

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि: 21 जून 2024 को सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी।
  • शुभ योग: 21 जून को शाम 6 बजकर 42 मिनट तक।
  • ज्येष्ठा नक्षत्र: 21 जून 2024 को शाम 6 बजकर 19 मिनट तक।
  • 21 जून 2024 व्रत-त्यौहार: ज्येष्ठ माह की व्रतादि की पूर्णिमा।

राहुकाल का समय:

  • दिल्ली: सुबह 10:38 से दोपहर 12:22 तक।
  • मुंबई: पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 12:40 तक।
  • चंडीगढ़: सुबह 10:38 से दोपहर 12:24 तक।
  • लखनऊ: सुबह 10:24 से दोपहर 12:08 तक।
  • भोपाल: सुबह 10:40 से दोपहर 12:21 तक।
  • कोलकाता: सुबह 09:56 से पूर्वाह्न 11:38 तक।
  • अहमदाबाद: सुबह 10:59 से दोपहर 12:40 तक।
  • चेन्नई: सुबह 10:34 से दोपहर 12:10 तक।

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय:

  • सूर्योदय: सुबह 5:23 बजे।
  • सूर्यास्त: शाम 7:21 बजे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

प्रेस विज्ञप्ति व विज्ञापन के लिये ,हमें ईमेल करे editordharasakshi@gmail.com