जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला


श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज रसायन एवं उर्वरक मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री सुश्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थीं।

 

श्री जे पी नड्डा ने 1975 में राजनीति में प्रवेश किया। उन्हें 1989 में लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा की युवा शाखा के चुनाव प्रभारी के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बाद में उन्होंने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ा और तीन बार विजयी हुए। वह हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य सचिव की जिम्मेदारियों को भी निभाया। वह नवंबर 2014 से मई 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे।

उर्वरक, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन और पेट्रोरसायन सचिवों ने केंद्रीय मंत्री की अगवानी की।

श्री जे पी नड्डा ने कार्यभार संभालने के बाद उर्वरक, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन और पेट्रोरसायन के सचिवों के साथ भी बातचीत की, जहां उन्हें चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post

प्रेस विज्ञप्ति व विज्ञापन के लिये ,हमें ईमेल करे editordharasakshi@gmail.com