उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर उनकी दीर्घायु के लिए हुआ हवन आयोजन 


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर उनकी दीर्घायु के लिए हुआ हवन आयोजन 
लखनऊ संवाददाता मान सिंह यादव 
राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर स्थित गंगा खेड़ा के त्रिलोकेशवर मंदिर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर नगर उपाध्यक्ष नवीन धवन बंटी एवं केसरी खेड़ा वार्ड के पार्षद देवेन्द्र सिंह यादव जीतू द्वारा  अखिलेश यादव की दीर्घायु के लिए हवन का आयोजन किया गया एवं हवन के उपरांत 11 ब्रह्मणों को वस्त्र,धन व फल भेंट किए गए।



हवन में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, कैंट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मेजर आशीष चतुर्वेदी, विधानसभा अध्यक्ष रितेश साहू और पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा  अखिलेश यादव जी के स्वस्थ एव  सुखी दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। हवन के उपरांत  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार आवाहन पत्र को केसरी खेड़ा के सम्मानित जनता को दिया गया एवं संदेश पुस्तिका के साथ एक एक मास्क देकर जनता को कोरोना के लिए भी जागरूक करने का प्रयास किया गया।


Post a Comment

أحدث أقدم

प्रेस विज्ञप्ति व विज्ञापन के लिये ,हमें ईमेल करे editordharasakshi@gmail.com