सहारनपुर मंडल को अनिल कुमार के तौर पर मिला चौथा मंत्री

 


सहारनपुर मंडल को अनिल कुमार के तौर पर मिला चौथा मंत्री

सहारनपुर, 5 मार्च (वार्ता) पश्विमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल को राष्ट्रीय लोकदल ( रालोद) विधायक अनिल कुमार के तौर पर चौथा मंत्री मिला है।
जिले के ताहरपुर गांव निवासी 49 वर्षीय दलित नेता और तीन बार के विधायक अनिल कुमार ने आज लखनऊ में मंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ वह सहारनपुर के चौथे मंत्री बन गए हैं। अनिल कुमार जो मंडल के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी सीट से विधायक हैं। उन्हें रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की सहमति से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी काबिना में शामिल किया है। 12वीं पास अनिल कुमार वर्ष 2007 और 2012 में मुजफ्फरनगर की चरथावल सुरक्षित सीट से बसपा विधायक के रूप में चुने गए थे। बाद में चरथावल के बजाए पुरकाजी सुरक्षित बन गई।

Post a Comment

أحدث أقدم

प्रेस विज्ञप्ति व विज्ञापन के लिये ,हमें ईमेल करे editordharasakshi@gmail.com