मुंबई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री
करीना कपूर,कृति सैनन और तब्बू की आने वाली फिल्म 'क्रू' का गाना ‘चोली के
पीछे क्या है’रिलीज हो गया है।
सुपरहिट फिल्म खलनायक में माधुरी
दीक्षित पर गाना 'चोली के पीछे क्या है...'फिल्माया गया था।अब इसे फिर से
रीक्रिएट किया गया है। फिल्म 'क्रू' में यह गाना करीना कपूर पर फिल्माया
गया है। इस गाने के म्यूजिक को अक्षय और आईपी ने रीक्रिएट किया है। गायक
दिलजीत दोसांझ, आईपी सिंह, अल्का याग्निक और ईला अरुण हैं। लिरिक्स भी आईपी
सिंह ने लिखे हैं। फिल्म क्रू को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर
तले बनाया गया है जिसके निर्देशक राजेश कृष्णन हैं। यह फिल्म 29 मार्च 2024
को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
إرسال تعليق