राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के दौरान विभिन्न मंत्रालयों ने 73.31 लाख से अधिक गतिविधियां आयोजित की

इस वर्ष सितंबर महीने में पूरे देश में 7वां पोषण माह मनाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘पोषण माह 2024’ को सफल बनाने के लिए 21 अन्य मंत्रालयों के साथ मिलकर काम किया है।इस प्रयास में, 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 763 जिलों में कुल 73.31 लाख गतिविधियां दर्ज की गई हैं। इसमें शिक्षा मंत्रालय का सबसे बड़ा योगदान रहा है। मंत्रालय ने अब तक 19.97 लाख गतिविधियां दर्ज की हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में 18.13 लाख, ग्रामीण विकास मंत्रालय में 13.80 लाख, आयुष मंत्रालय में 11.24 लाख तथा पंचायती राज मंत्रालय में 10.17 लाख गतिविधियां दर्ज की गई हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TO03.jpg

Post a Comment

أحدث أقدم

प्रेस विज्ञप्ति व विज्ञापन के लिये ,हमें ईमेल करे editordharasakshi@gmail.com